VIDEO  विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन 10 से

VIDEO  विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन 10 से
X

चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी)  इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक खेलमहाकुंभ का आयोजन 10 से 14 जून तक किया जाएगा । इसको लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में सांसद व विधायक विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं । इसको लेकर चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 से 14 जून तक विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन होगा ।

इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक टीमें भाग लेगी तो वही 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । इस प्रतियोगिता में कबड्डी क्रिकेट वॉलीबॉल जैसा कश्ती खेल का आयोजन होगा । विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बताया कि मोदी जी के 9 साल कार्यकाल को लेकर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 10 जून को होगा । इसका उद्घाटन करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ कबड्डी खिलाड़ी खिलाड़ी संदीप नरवाल राकेश गरवाल तथा क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष चावला मौजूद रहेंगे तथा समापन में दो केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस टूर्नामेंट के विजेता टीमों को क्षेत्र के विकास के लिए पैसा भी दिया जाएगा।

Next Story