VIDEO  खांसी पर एंटीबाइटिक का असर नहीं, दवा लें लेकिन गर्म का पानी का सेवन करें, मास्क लगायें - डॉ.शर्मा#bhilwaranews

VIDEO  खांसी पर एंटीबाइटिक का असर नहीं, दवा लें लेकिन गर्म का पानी का सेवन करें, मास्क लगायें - डॉ.शर्मा#bhilwaranews
X

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली। पिछले कुछ समय से भीलवाड़ा में कई लोग लम्बी खांसी और सर्दी जुकाम (cough and cold)  से परेशान है। इस बीमारी पर दवा का भी असर नहीं हो पा रहा है। ऐसे में चिकित्सकों ने दवा के साथ-साथ रोगियों को गर्म पानी का सेवन (drinking hot water) और मास्क (mask) का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। 
यह बात आज सिद्धि विनायक चिकित्सालय # Siddhi Vinayak Hospital के डायरेक्टर डॉ. दुष्यंत शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से लोग सर्दी, जुकाम और खांसी से पीडि़त है। खांसी का असर 15 से 20 दिन तक नहीं जा रहा है, इससे लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि एंटीबाइटिक दवा का भी इस पर असर नहीं हो रहा है। # Bhilwara News

उन्होंने सलाह दी कि इस रोग से पीडि़त होने पर डॉक्टर से जांच भी करायें और दवा भी लें लेकिन लगातार गर्म पानी का सेवन करें और मास्क का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह बीमारी वायरस जनित है लेकिन कोविड जैसी नहीं है। इससे भयभीत  (Frightened) होने की जरूरत नहीं है। उपचार के साथ रेस्ट करें जिससे आराम मिलेगा। # latest news

Next Story