VIDEO लम्बित मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

X
By - Bhilwara Halchal |12 Oct 2022 1:07 PM IST
भीलवाड़ा (सम्पत माली) । रेल कर्मचारियों की विभिन्न बकाया मांगों का निपटारा करने के भारत सरकार के हठधर्मिता पूर्ण व्यवहार के विरूद्ध रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है ।
यूनियन के शाखा सचिव राधेश्याम शर्मा ने बीएचएन को बताया कि ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल के आव्हान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के बेनर तले रेलवे कर्मचारी भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर आज एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे है।
Next Story
