VIDEO पुराना शहर में बंदरों का आतंक कई लोगो को बनाया शिकार,वन विभाग लहुलहान लोगो का देख रहा है तमाशा

भीलवाड़ा (हलचल) पुराना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विगत 7 दिनों में बंदरों ने विभिन्न क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है 50 से अधिक महिला, पुरुष, बच्चों को काट कर लहूलुहान कर चुके हैं मगर वन विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बन लहूलुहान लोगों का तमाशा देख रहे हैं ! आज की ताजा घटना के तहत मंगला चौक निवासी सतीश तोषनीवाल सुबह-सुबह पैदल जा रहे थे तो बंदरों ने पीछे से हमला कर दिया उनके पैरों में तीन चार जगह पर काटने से युवक के गहरे घाव हो गए इसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ! इसके साथ ही आज सुबह माणिक्य नगर स्थित सब्जी मंडी में तीन-चार सब्जी बेचने वाली महिलाओं को भी काटा है! कोयली देवी पति मांगू लाल माली माणिक्य नगर ,मोहम्मद आमान पिता अब्दुल साजिद बोहरा मस्जिद के पास को भी बन्दर काटने से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूत्रों के अनुसार विगत 7 दिनों से नगर परिषद में बंदरों को पकड़ने के लिए लिखित में सूचना दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ! पुराना शहर की जनता आतंकी बंदरों से परेशान है प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से पुराना शहर की जनता आक्रोशित है। बंदरों से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। बंदरों द्वारा काटने का यह पहली बार देखा गया है कि यह तीन से चार संख्या में है और यह पैरों पर झपट्टा मारकर गहरे घाव कर देते हैं कल धान मंडी में रहने वाली अनीता बाहेती को भी इसी तरह पर काटने से पैरों में गहरे घाव हो गए थे।
