VIDEO   आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख के मुआवजे की मांग हजारों लोग हुए स्टेशन चौराहे पर जमा

VIDEO   आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख के मुआवजे की मांग हजारों लोग हुए स्टेशन चौराहे पर जमा
X

भीलवाड़ा (हलचल)। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कोठारी के समर्थक की हत्या के विरोध में आज हजारों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन चौराहे पर जमा हुए जहां कोठारी लादू लाल तेली, गणेश प्रजापत ने आरोपियों की गिरफ्तारी  और मृतक  के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग रखी है।

अशोक कोठारी और लादू लाल तेली ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि भीलवाड़ा में इस तरह की घटना हो जाएगी उन्होंने सोचा भी नहीं था साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की धमकियां देने वालों से हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख रुपए  मुआवजे की मांग रखी है। इस घटना के पीछे झंडिया बैनर नहीं लगना देने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में ज्ञापन भी प्रशासन को दिया गया।

Next Story