VIDEO आज का बुलेटिन— भड़ाणा बनेंगे मंत्री, बदली सत्ता, चला बुलडोजर, अधिकारी को किसने किया ब्लैकमेल।

X
By - Bhilwara Halchal |14 Dec 2023 6:54 PM IST
भीलवाड़ा। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर चल रही सूची के अनुसार भीलवाड़ा से उदयलाल भड़ाणा को मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है। राजस्थान में सत्ता बदलने के साथ ही नेताओं के तैवर भी बदल गए है। गंगापुर क्षेत्र मेेेेेेेेेेेेेेें अवैध भट्टियों पर बुलडोजर चलने के साथ नई शुरुआत हो गई। साथ ही भीलवाड़ा विधायक भी कई अनैतिक कामों का विरोध व उन्हें बंद कराने के प्रयास में है। वहीं एक सरकारी अधिकारी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील वीडियों बनाकर 25 लाख रुपए की मांग की गई है, इसके संबंध में थाने में मामला भी दर्ज हुआ है।
Next Story
