माताजी का खेड़ा में नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान
X
भीलवाड़ा हलचल। बनेड़ा के निकट स्थित माताजी का खेड़ा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान पानी में कीडे आने का मामला सामने आया है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में इस तरह की स्थिति से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि नलों से साफ पानी मिलने के बजाए गंदा पानी आ रहा है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लोागों ने संबंधित विभाग से पेयजल सप्लाई की तत्काल जांच कराने, पाइपलाइन और पानी की टंकी की सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
Tags
Next Story
