टोल ठेकेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टोल ठेकेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)जिले के कुम्भलगढ उपखंड अधिकारी को प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में ओलादर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कुम्भलगढ उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। 

ज्ञापन में  लिखा कि मोउडो की भागल के भील समाज एवं उंठडो की भागल के काश्तकार राजपूत समाज की खातेदारी भूमि ग्राम ओलादर पटवार हल्का ओलादर तहसील कुम्भलगढ़ में स्थित है और अब हमे पता चला है कि हमारी जमीन में टोल लगाया जा रहा है जबकि पूर्व में अन्य स्थान पर टोल लगाना था और हम भील समाज एवं काश्तकार राजपूतो के उक्त भूमि मे पक्के मकान भी बने हुए है और उक्त खातेदारी कृषि भूमि के अलावा अन्य कोई जमीन नहीं है जिससे हम काश्त कर सकेंगे और यदि उक्त स्थान पर टोल लग गया तो हम बेघर हो जायेंगे और हामरी आजीविका का एकमात्र स्त्रांत कृषि एवं पशुपालन है और यदि यहां टोल लग जाता है और हमारी जमीन जाती है तो हमारी आजविका समाप्त हो जायेंगी और हमारे भरण पोषण की समस्या हो जायेगी। इसलिए हम समस्त माउडा की भागल, उठडी की भागल (ओलादर) उक्त टोल हमारी जमीन छोड़कर और उक्त स्थान के बजाय कुछ दूर या अन्य स्थान पर लगाने की विनती करते है ताकि हमे हमारी आजीविका एवं रहने हेतु समस्या नहीं होगी और यदि टोल नहीं हटाया जाता है तो हमें अन्य स्थान पर मकान बनाने की जगह ग्राम औलादर में दिलावे । वही  हमारी उक्त विनती पर घोर फरमा हमारी समस्या का समाधान किया जाकर अन्य स्थान पर टोल लगवाने की कृपा करावें या हमे ग्राम ओलादर में अन्य स्थान पर मकान बनाने हेतु मुआवजा एवं जमीन दिलायी जायें।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेंद्र सिंह परमार, तेजराज कलाल, भावेश टेलर, मोहन सिंह, कालु राम, डालु राम, शंभु सिंह, देवी सिंह, किशन सिंह, नाथु सिंह, तेजु टांक, हीरा राम, नौजाराम, लकमा राम, प्रेम सिंह आदी मौजुद थे।

Next Story