तूफानी हवा के साथ आई बारिश

X
By - Bhilwara Halchal |26 May 2023 5:50 AM
खजूरी। मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसम ने गुरुवार रात करीब 8 बजे काले बादल छा गए, साथ ही तूफानी हवा भी चली। बादलों की तेज गर्जन के साथ ही बारिश का दौर शुरु हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उथरना के बीजासन मंदिर में महायज्ञ चल रहा है जिससे महायज्ञ में व्यवस्था बिगडऩे जैसे हालात बन गए। रात को मेले का आनंद लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बारिश व तेज हवा से बचने के लिए वाहनों का सहारा लिया। कई जगह पेड़ उखडऩे की भी जानकारी मिली है। रात करीब एक बजे तक बारिश का दौर जारी रहा।
Next Story