महिला ने बेटे को मार डाला

पुलिस ने बताया कि उदयपुर में 30 जुलाई (रवि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह अंबा माता पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है।
BY JAGRAN NEWSEdited By: Ashisha Singh RajputPublish Date: Sun, 30 Jul 2023 07:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jul 2023 07:35 PM (IST)
Listen
उदयपुर ।
राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने जवान बेटे की जान की दुश्मन बन गई
कपड़े धोने के लिए बंधी रस्सी से दिया घटना को अंजाम
सुबह साढ़े छह बजे 37 वर्षीया मनीषा पारीख ने कपड़े धोने के लिए बंधी रस्सी से अपने 14 साल के बेटे पुरंजय पारीख की गला घोंटकर जान ले ली। बताया गया कि पुरंजय चार मिनट तक तड़पता रहा, तब जाकर उसकी जान निकली। घटना के समय मनीषा के सास-ससुर तथा उसका जेठ मकान के मकान ग्राउंड फ्लोर पर थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। मनीषा तथा उनका परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं
अंबामाता थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया- घटना सुबह 6.30 बजे के करीब की है। पुरंजय सो रहा था। मनीषा ने सिरहाने से आकर पुरंजय के गले में कपड़ा सुखाने वाली रस्सी डाल दी। बेटे ने 3 से 4 मिनट तक संघर्ष किया और फिर उसकी जान निकल गई। इसके बाद मनीषा ने ही करीब 7 बजे कंट्रोल रूम को कॉल किया। उसने खुद बताया कि वो अपने बेटे को मार चुकी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया।
हत्या के कारण को लेकर परिवार वालों से पूछताछ की गई। इसमें किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद की बात सामने नहीं आई। परिवार वालों ने बताया कि मनीषा मानसिक रूप से बीमार है। उसका 2018 से इलाज चल रहा है। गुस्से में आकर उसने बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस मेडिकल दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे बढ़ रही है।
