भाविप की महिला सदस्यों ने मनाया सावन महोत्सव सतरंगी बहार

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)भारत विकास परिषद शाखा की महिला सदस्यों द्वारा सावन महोत्सव “सतरंगी बहार” का आयोजन देव हेरिटेज वाटिका में बड़ी धूमधाम से किया गया।
महिला प्रमुख कल्पना बडोला ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सावन के मधुर गीतों और भजनों से हुआ जिसमे परिषद् की 55 महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। दिव्या निष्कलंक तथा प्रिया लड्ढा द्वारा कुमकुम तथा अंगूठी पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। सभी महिला सदस्यों ने सावन में संस्कृति के प्रतीक लहरिया व मोठड़ा पहनकर हाथों में आकर्षक मेहंदी के साथ इस सावन उत्सव में भाग लिया । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा ही विभिन्न खेल आयोजित किये गए जिसमे म्यूजिकल चेयर खेल का सञ्चालन वंदना बाबेल, सोनिया बंग द्वारा किया गया जिसमें कोमल मूंदड़ा प्रथम तथा बबीता गोयल द्वितीय प्रिया लड्ढा तृतीय रहे । महिला प्रमुख कल्पना बडोला एवं सहप्रमुख अनामिका सहलोत द्वारा गुब्बारे का गेम खिलाया गया जिसमें सभी महिलाओं में एक दूसरे के गुब्बारे फोड़ने की होड मच गई, इस खेल में निरुपमा धारीवाल प्रथम रही । सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। महिलाओं द्वारा मनमोहक एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुति भी की गई ।
भारतीय वेशभूषा एवं सोलह श्रृंगार के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता लहरिया क्वीन का ताज पूजा बंग ने जीता तथा द्वितीय स्थान पर सरोज़ गट्टानी रही। कार्यक्रम पश्चात अल्पाहार का आनंद लिया गया। अंत में शाखा उपाध्यक्ष वंदना बाबेल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी का आभार व्यक्त किया ।
