महिलाओं ने घर-घर जाकर दिया पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन के लिए आमंत्रण

महिलाओं ने घर-घर जाकर दिया पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन के लिए आमंत्रण
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) जिले में पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ द्वारा 24 सितम्बर को आयोजित अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर को लेकर मातृशक्ति द्वारा गाँव गाँव में जाकर प्रचार और प्रसार किया जा रहा हैÐ महिलाओ द्वारा बुधवार को जावद, धोईन्दा, कांकरोली, आमेट, कुम्भलगढ़, राजसमन्द व उदयपुर के कई गाँवों में पीले चावल और निमंत्रण देकर द्वारकेश वाटिका में आने के लिए अनुरोध किया। मातृशक्ति में कांकरोली में आशा पालीवाल, कुसुम पालीवाल, शारदा पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, जावद, धोईन्दा में कौशल्या पालीवाल, मीरा पालीवाल, सन्ध्या पालीवाल, लता पालीवाल ने उदयपुर से तारा पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, नलिनी पालीवाल और कुम्भलगढ़ में पुष्पा पालीवाल द्वारा महिलाओं को पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की जा रही है। सभी श्रेणियों के 500 से अधिक कार्यकर्ता मेवाड़ के सभी गाँवों में महाअधिवेशन को लेकर प्रतिदिन टोलिया बनाकर घर घर  जाकर पीले चावल और कुमकुम पत्रिका देकर इस महासम्मेलन में आने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान से बाहर प्रवासी बंधुओ को भी पीले चावल और पत्रिका देकर आमंत्रित किया जा रहा है।
महासभा प्रतिनिधियों ने बामन टुकड़ा में 24 सितम्बर को आने का आवाहन

Next Story