ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर चर्चा,: रूसी राष्ट्रपति ने कहा-समझौते के बाद ही युद्धविराम संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की है। ट्रंप के साथ दो घंटे से अधिक देर तक हुई बातचीत में पुतिन ने कहा कि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद युद्धविराम संभव है। उन्होंने वार्ता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया है।
रूसी मीडिया के अनुसार पुतिन और ट्रंप के बीच दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत चली। रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता को महत्वपूर्ण, स्पष्ट और उपयोगी बताया। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच सीधी वार्ता फिर से शुरू करने में अमेरिका की भूमिका के लिए ट्रंप का आभार भी व्यक्त किया।
युद्धविराम स्थापित करने वाले समझौते पर काम करने के लिए तैयार-पुतिन
पुतिन ने कहा कि रूस युद्ध विराम सहित समझौतों पर काम करने के लिए तैयार है। वह लड़ाई रोकने का समर्थन करते हैं, लेकिन शांति की दिशा में सबसे प्रभावी कदम विकसित करने की जरूरत है।
रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ युद्धविराम स्थापित करने वाले समझौते पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने ऐसे समझौतों की आवश्यकता पर बल दिया जो सभी पक्षों को स्वीकार हो।
पुतिन ने कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक "शांतिपूर्ण समझौते" के पक्ष में है और दोनों पक्षों को अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने ट्रंप के साथ हुई बातचीत को "स्पष्ट और सार्थक" बताया। पुतिन की कॉल से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अगर उन्हें(ट्रंप) लगता है कि पुतिन बातचीत के बारे में गंभीर नहीं हैं, तो ट्रंप युद्ध को समाप्त करने की कोशिश से पीछे हटने के लिए स्वतंत्र हैं।
सूत्रों का कहना है कि, पुतिन से बातचीत के से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की थी। पुतिन के बाद खत्म होने के बाद ट्रंप ने एक बार फिर से जेलेंस्की से चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रंप नाटो सदस्य देशों से भी बात करने वाले हैं।