इटली की संसद में जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले हाथापाई में विपक्षी सांसद को आई गंभीर चोटें

: जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले, इटली की संसद में 13 जून को भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के संसद एक दूसरे से उत्तरी क्षेत्र को स्वायत्ता देने के मुद्दे पर भिड़ गए। जमकर हाथापाई हुई। फाइव स्टार मूवमेंट (MS5) के डिप्टी लियोनार्डो डोनो इस हाथापाई में इतने जख्मी हो गए कि उन्हें व्हीलचेयर में बिठाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। संसद में हुए विवाद ने देश में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब फाइव स्टार मूवमेंट (MS5) के डिप्टी लियोनार्डो डोनो ने उत्तरी लीग के मंत्री रॉबर्टो काल्डेरोली के गले में इतालवी झंडा बांधने की कोशिश की।
कैसे हुई विवाद की शुरुआत
बुधवार शाम को इटली की संसद में हाथापाई उस समय शुरू हुई हुई जब फाइव स्टार मूवमेंट के डिप्टी लियोनार्डो डोनो ने स्वायत्तता समर्थक उत्तरी लीग के मंत्री रॉबर्टो काल्डेरोली के गले में इतालवी झंडा बांधने की कोशिश की। डोर्नो ने स्वायत्तता देने की योजना का विरोध करते हुए ऐसा करने की कोशिश की। संसद में हुई इस घटना मीडिया समेत कई वर्गों ने इटली की एकता को कमजोर करने वाला बताया। इस घटना के बाद, उत्तरी लीग के दूसरे डिप्टी यानी की मंत्री डोनो पर हमला करने के लिए उठ खड़े हुए, और लगभग 20 लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
