श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत, 30 घायल

X
By - भारत हलचल |11 May 2025 10:42 AM IST
कोलंबो, श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित कोटमाले में रविवार सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि श्रीलंका में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
Next Story
