न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान फायर ट्रक से टकराया, पायलट-को-पायलट की मौत

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान फायर ट्रक से टकराया, पायलट-को-पायलट की मौत
X

न्यूयॉर्क। अमेरिका के LaGuardia Airport पर रविवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। Air Canada Express का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि फायर ट्रक में सवार दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रही थी और इसमें 72 यात्री तथा 4 क्रू मेंबर सवार थे।





टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान का कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और रनवे-4 को तुरंत बंद कर दिया गया। सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए और आने वाली उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान और फायर ट्रक दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे। वायरल ऑडियो में कंट्रोलर बार-बार “स्टॉप, स्टॉप” चिल्लाता सुनाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दोनों के बीच टक्कर हो गई





रिकॉर्डिंग में कंट्रोलर की आवाज भी सुनाई देती है— “JAZZ 646, आप वाहन से टकरा गए हैं, वहीं रुके रहें, मदद पहुंच रही है।” हादसे के समय विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर करीब 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था।

Federal Aviation Administration ने तुरंत एयरक्राफ्ट इमरजेंसी घोषित करते हुए एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और कई उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

हादसे में शामिल विमान CRJ-900 था, जिसे Jazz Aviation ऑपरेट करता है। इस विमान की क्षमता लगभग 76 यात्रियों की होती है। फ्लाइट रात करीब 10:30 बजे मॉन्ट्रियल से रवाना हुई थी और लगभग एक घंटे बाद न्यूयॉर्क पहुंची।

फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कंट्रोलर के निर्देश के बावजूद यह टक्कर कैसे हुई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story