समुद्र में नाव पलटने से बड़ा हादसा , 100 से अधिक लोगों की मौत

पश्चिम अफ्रीका के तट पर बुधवार को एक प्रवासी नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। गाम्बिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि
समुद्र में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें ज्यादातर गाम्बिया व सेनेगल के नागरिक सवार थे। बीते बुधवार सुबह यह नाव मॉरिटानिया के तट के पास डूब गई। अधिकारियों ने कहा कि नाव पर 150 लोग सवार थे। जिनमें से 16 को ही जीवित बचाया जा सका।
दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता
दरअसल, इस प्रवासन मार्ग को दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता माना जाता है। यह अटलांटिक रूट से पश्चिम अफ्रीका से स्पेन के कैनरी द्वीपों तक जाता है। हर साल हजारों लोग इसी रास्ते से यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। यूरोपीय संघ के मुताबिक सिर्फ पिछले साल ही 46,000 से अधिक अवैध प्रवासी कैनरी द्वीप पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं, एक साल में 10 हजार से अधिक प्रवासियों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई।
