पापुआ न्यू गिनी में सोए थे लोग गांव पर पहाड़ आ गिरा , 100 लोगो की मौत, 1000 मकान मलबे में दबे

पापुआ न्यू गिनी में  सोए थे लोग गांव पर पहाड़ आ गिरा ,  100  लोगो की मौत, 1000 मकान मलबे में दबे
X

सिडनी। पापुआ न्यू गिनी में खतरनाक भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में बीती रात लैंडस्लाइड के कारण 100 लोगों की जान चली गई और गांव के करीब 1000 से ज्यादा घर मलबे में दब गए हैं। यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

Tags

Next Story