योग दिवस मनाया

योग दिवस मनाया
X


उदयपुर, । आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा बुधवार को योग दिवस मनाया। इसके तहत संस्थान के आवासीय और ब्लॉक स्तरीय सैटेलाइट केन्द्रों के 186 प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आवासीय केंद्र उदयपुर में योग और फिजियोथेरेपी में विशेषज्ञता रखने वाली डायनेमिक योग स्टूडियो, उदयपुर की टीम, ने योग दिवस के महत्व और हर दिन योग करने के लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम में डायनामिक योग स्टूडियो की तरफ से मीनल, प्राची एवं रचना का योगदान रहा। आरसेटी के अतिरिक्त निदेशक अमर दीक्षित ने योग को नियमित रूप से जीवन में अपनाने का सुझाव दिया। भीमा राम पटेल ने ध्यान क्रिया करवाई। आभार शरद माथुर ने व्यक्त किया।

Next Story