युवा संवाद इंडिया कार्यक्रम आयोजित

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) केलवा में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राजसमंद,स्व‘छ केलवा हरित केलवा एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण विकसित भारत, गुलामी से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों के कर्तव्य पर आधारित कार्यक्रम युवा संवाद इंडिया -2047 का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय केलवा में सम्पंन हुआ। उन्होनें कहा कि युवाओं की एकता से ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है, इसके लिये युवाओं को सही दिशा देने एवं उनकी उर्जा को रचनात्मक कार्यो में लगाने की आज महत्ती आवश्यकता है। मुख्य वक्ता डॉ नीलेश पालीवाल ने देश के स्वर्णिम अतीत से सीख लेने हेतु आव्हान करते हुए बताया कि भारत विश्व को शांति एवं अंहिसा की दिशा देता आया है। युवा पीढी को नशे की प्रवृति से दूर रहने एंव संचार क्रांति के उपयोग हेतु जागरूक किया, साथ ही समाज में वैचारिक क्रांति लाने का आव्हान किया।
’योति महात्मा ने कहा कि भारत युवाओं और पुराने इतिहास का देश है। देश का लंबा इतिहास विविध संस्कृतियां, समृद्ध विरासत और मजबूत परंपराएं सांस्कृतिक धरोहर हैं। जिस पर युवा नागरिक भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी समारोह के दौरान भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे। मीना रजक ने कहा कि युवाओं के हाथ में ही देश का भविष्य है। युवा स्वामी विवेकांनद के आदर्शो पर चले तो हम भारत देश को पुन: विश्व गुरू बना सकते है। इस दौरान मुख्य अतिथि संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स ने उपस्थित यूवाओ को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर प्रधानाचार्य गीता पालीवाल, रमेश देवड़ा, कमलेश पालीवाल, जितेंद्र महात्मा, लक्ष्मण रेगर, हंसा राठौर, हेमा मीणा, पायल माली, मीना धोबी, दिव्या जैन आदि उपसिथ थे।
