महापंचायत को लेकर रिछेड़ के युवाओं ने किया आह्वान

महापंचायत को लेकर रिछेड़ के युवाओं ने किया आह्वान
X

चारभुजा। भेरुनाथ मंदिर प्रांगण रूड की भागल, रिछेड़ में आगामी 24 सितंबर को होने जा रही ब्राह्मण महापंचायत के लिए बैठक का आयोजन किया गया। नारायण ने कहा कि पालीवाल एकता के लिए इस महासम्मेलन की अहम भूमिका रहेगी। 24 श्रेणी पालीवाल समाज मुंबई अध्यक्ष उदय लाल पालीवाल ने इस आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस बैठक में लच्छीराम, रमेश, विनय, हुक्मी चंद, कालू, रामू, हीरा लाल, तरुण, भेरू, देवी लाल, प्रकाश, जय शंकर, युवा नेता शिवराज, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत, आईटी प्रभारी पवन, इंद्रमल, मनोज आदि मौजूद थे। लच्छी राम ने अधिक से अधिक से संख्या में पधारने का आह्वान किया।

Next Story