युवा मंडल कार्यकर्ताओं ने बनाए मिट्टी के गणपति

युवा मंडल कार्यकर्ताओं ने बनाए मिट्टी के गणपति
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन पर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर मिट्टी के गणपति बनाएं। मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मिट्टी की 11 मूर्ति बनाई।
गणेश चतुर्थी पर घरों में प्रथम पूज्य गजानन की स्थापना और पूजन होगा। युवा मंडल ने सभी से अपने-अपने घरों पर गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति जरूर स्थापित करने का निवेदन किया।
इस दौरान छात्रा अध्यक्ष हंसा राठौर, कार्यक्रम संयोजक रिचीका सुथार, सह संयोजक मीना रजक, तेजस रजक, हेमा मीणा, मीना धोबी, लक्ष्मी देवड़ा, रीना रेगर, विकांक्षा राय, रेखा राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story