नगर निगम की टीम को सफाई के दौरान नाले में मिला युवक का शव, 26 घंटे में तीसरा शव बरामद

By :  prem kumar
Update: 2025-05-06 07:49 GMT
नगर निगम की टीम को सफाई के दौरान नाले में मिला युवक का शव, 26 घंटे में तीसरा शव बरामद
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा बीएचएन। ट्रैफिक शाखा के नजदीक जेसीबी से सफाई कर रही नगर निगम की टीम को नाले में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। माना जा रहा है कि बीती रात को ही युवक नाले में गिरा, जिसकी वहीं मौत हो गई। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

प्रताप नगर थाना पुलिस के अनुसार, नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह जेसीबी लेकर ट्रैफिक शाखा के पास स्थित नाले पर पहुंची और सफाई शुरु की। इसी दौरान नाले में कचरे के ढेर के साथ एक युवक का शव नजर आया। निगमकर्मियों ने शव को नाले से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रताप नगर थाने से दीवान जगराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। पुलिस का मानना है कि ३५ से ४० वर्षीय अज्ञात युवक की बीती रात को ही नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक का शरीर दुबला-पतला है। वह लाल रंग का शर्ट व जिंस पेंट पहने है। बांये हाथ पर काले कपड़ा बंधा है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी हो सकता है। फिल्हाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। उसकी पहचान के पुलिस प्रयास कर रही है। बता दें कि २४ घंटे में यह तीसरी अज्ञात लाश मिली है। इससे पहले सोमवार सुबह सिंदरी के बालाजी के आगे टंचिंग ग्राउंड में अज्ञात युवक, जबकि हलेड़-दांथल मार्ग पर अज्ञात महिला का जानवरों द्वारा नौंचा हुआ शव मिला था। इन दोनों शवों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

Similar News