सडक़ हादसा-: सांवरियाजी के दर्शन कर लौट रहा था दंपती, वाहन ने लगाई टक्कर, पत्नी की मौत, पति चोटिल

By :  prem kumar
Update: 2024-08-05 15:19 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। सांवरियाजी के दर्शन कर अपने घर सावर बाइक से जा रहे दंपती को पांसल के नजदीक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुर थाने के हैडकांस्टेबल पीरु लाल ने बताया कि केकड़ी जिले के सावर निवासी जितेंद्र सिंह दरोगा, पत्नी सुनीता 23 के साथ सोमवार को सांवरियाजी के दर्शन के लिए गये थे। दंपती, दर्शन के बाद बाइक से पुन: अपने गांव जा रहा था। भीलवाड़ा बाईपास पर पांसल के नजदीक इनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि जितेंद्र सिंह को हल्की चोटें आई। जितेंद्र का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सुनीता का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा। 

Similar News