शाहपुरा में गणेश पांडाल में जानवर के अंग मिलने से विवाद: बाजार बंद, आया नया मोड़ महिला गिरफ्तार,बुलडोजर चलाने की मांग, भीड़ ने की नारेबाजी

By :  prem kumar
Update: 2024-09-18 14:24 GMT

 शाहपुरा पेसवानी। शाहपुरा के गणेश पांडाल में अपशिष्ट मिलने के मामले में सुबह से चल रहे तनाव के दौरान उस समय गर्माहट आ गयी, जब गणेश समिति द्वारा फुटेज की जांच करने पर एक महिला ंसदिग्ध मिली। समिति की सूचना पर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई बाद में उसे गिरफ्तार।कर लिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने महिला के घर के बाहर अतिरिक्त जान्ता तैनात कर दिया है।

Full View


एएसपी चंचल मिश्रा, डिप्टी रमेश तिवारी की अगुवाई में वहां पर जाब्ता तैनात है। संदिग्ध महिला को पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना पर शहर की भीड़ गणेश पांडाल पर जमा हो गयी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है।

सभापति रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, विहिप के विभाग प्रमुख धनराज वैष्णव सहित कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमा है। शहर में एक बार फिर से तनाव बनने पर पुलिस गश्त बढ़ा दी है।

रैली करीब आधा किलोमीटर लंबी थी। रैली ने करीब चार किलोमीटर की दूरी तय की। चमुना बावड़ी से शुरू होकर रैली सदर बाजार, बालाजी की छतरी, कलीजरी गेट, उदय भानु गेट और कुंड गेट होते हुए वापस चमुना वावड़ी स्थित धरना स्थल पर पहुंची। रैली के दौरान लोग बाजार की दुकानें बंद कराते चल रहे थे। इसके बाद फिर से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News