भीलवाड़ा में माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई, तीन डंपर और एक जेसीबी जब्त

Update: 2026-03-26 03:01 GMT

भीलवाड़ा | जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आज फिर बजरी माफियाओं के हौसले पस्त हो गए। डीएसटी (स्पेशल टीम) ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए बडलियास थाना क्षेत्र के जीवाखेड़ा में बड़ी सफलता हासिल की है।

Full View


​देर रात छापेमारी

​देर रात्रि में पुलिस की स्पेशल टीम ने अचानक जीवाखेड़ा के पास दबिश दी।मौके पर अवैध खनन में जुटी 01 भारी जेसीबी (JCB) को डिटेन किया गया। अवैध बजरी से लदे 03 डंपर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जब्त किए वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए बडलियास थाना पुलिस को सौंप दिया है।​

एसपी धर्मेंद्र यादव का कड़ा रुख

एसपी के आदेश के बाद जिले भर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद बडलियास थाना क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है ।

Similar News

जोधपुर में आईएसआईएस (ISIS) नेटवर्क का बड़ा खुलासा:: 12वीं पास युवक निकला आतंकी ग्रुप का एडमिन; आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार