प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे वस्त्र नगरी, आज से होगा कथा का आगाज
भीलवाड़ा विजय गढ़वाल|शिव महापुराण कथा के माध्यम से देशभर में भक्ति की अलख जगाने वाले प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मंगलवार देर शाम वस्त्र नगरी भीलवाड़ा पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही शहर में उत्साह और शिवभक्ति का माहौल छा गया है। पंडित मिश्रा बुधवार से शहर में भव्य शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने जा रही इस कथा के लिए मंगलवार शाम जब पंडित मिश्रा भीलवाड़ा पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, महंत बाबू गिरी महाराज, आयोजन समिति के राधेश्याम सोमानी और सुनील जागेटिया प्रमुख थे।
इस अवसर पर राजेश कुदाल सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर पंडित मिश्रा का अभिनंदन किया। आगमन के पश्चात पंडित मिश्रा ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कथा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इसके उपरांत वे विश्राम के लिए गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए। बुधवार से शुरू होने वाली इस पांच दिवसीय कथा में भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन और समिति ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**
समाचार:*ल* प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129
**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
