बागोर क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को मिला जनसमर्थन

Update: 2025-08-13 10:39 GMT
बागोर क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को मिला जनसमर्थन
  • whatsapp icon

बागोर (बरदीचंद) ! आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा" अभियान के तहत बागोर क्षेत्र में आज बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भाजपा बागोर मण्डल द्वारा विधायक के सानिध्य में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी गांवों के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि बागोर मण्डल के प्रत्येक गांव में हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक यह पर्व मनाया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हमेड़सिंह, पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लुहार, पूर्व अध्यक्ष  श्रवण सिंह चुंडावत (लसाड़िया), उपाध्यक्ष देवीलाल तेली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा का संचालन  सुनील देवपुरा,  भेरूलाल गाडरी,  पूरणमल माली,  लक्ष्मीलाल ओझा और  भँवरसिंह घोडास ने किया।

इस आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल और उत्साह भर दिया, जिससे हर उम्र के लोग जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और प्रेम का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News