एक युवक की विषाक्त सेवन व एक अन्य अज्ञात की बीमारी से मौत

By :  prem kumar
Update: 2024-09-23 14:11 GMT

भीलवाड़ा बीएचएन। सुभाषनगर थाना इलाके में एक युवक की विषाक्त सेवन से, जबकि दूसरे की बीमारी से मौत हो गई। अज्ञात युवक के शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

सुभाषनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक कालूराम ने बताया कि मजिस्ट्रेट कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले पवन 19 पुत्र प्रकाश की विषाक्त वस्तु सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी तरह छोटी पुलिया के पास एक युवक अचेत मिला, जिसे लोगों ने जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास आधार कार्ड मिला, जिस पर भैंरूसिंह सौलंकी लिखा है, जबकि आधार कार्ड का पीछे वाला हिस्सा गायब मिला है, जिससे उसका एड्रेस नहीं मिल पा रहा है। यह युवक वाहन चालक था। पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुये पहचान के प्रयास शुरु किये हैं।  

Similar News