मिताली ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Update: 2024-09-23 14:23 GMT

पोटलां। जिले के प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय पोटलां की बालिका का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नवरत्न मल बैरवा ने बताया कि क्लस्टर लेवल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय आसींद में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय से जूनियर वर्ग विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में मिताली जीनगर ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, सीनियर वर्ग में निकिता पंचोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मॉडल प्रदर्शनी में प्रवीण रेगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य ने बताया कि क्लस्टर लेवल पर प्रथम आने वाली बालिका मिताली जीनगर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सीमलवाड़ा डूंगरपुर में भाग लेगी।

Similar News