पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

Update: 2024-10-08 11:55 GMT

भीलवाड़ा। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों - अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए। सभी को राजनिष्ठा की शपथ दिलाने के बाद भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे

अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार ने कहा, "आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है?" केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

Similar News