राणा जी पुछे मीरा बाई, कन्हैया थारे काई लागे कबीर गायन पद्मश्री कालुराम बामनिया की महाप्रज्ञ कॉलेज आसींद में हुई प्रस्तुति

By :  vijay
Update: 2024-10-18 13:01 GMT

भीलवाड़ा - स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं जवाहर फाउण्डेशन के सहयोग से विरासत-2024 के तहत पद्मश्री कालुराम बामणिया की कबीर गायन की प्रस्तुति आचार्य  महाप्रज्ञ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रातः 11 बजे हुई।

जानकारी देते हुए नेशनल एक्ज्युकेटिव कैलाश पालिया ने बताया कि पद्म  कालुराम  बामनिया ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत कबीर भजन में गुरू की महिमा का गुणगान करते हुये की। उसके बाद शरीर एवं आत्मा की महत्ता बताते हुये भजन ’’मत कर माया रो अभिमान - मत कर कायो रो अभिमान’’ मीरा भजन ’’राणो जी पूछे मीरा बाई कन्हैया थारे कोई लागे’’, ’’जरा धीरे धीरे गाड़ी टॉको मेरे राम गाड़ी वाले’’ कबीर भजन में (शरीर रूपी गाड़ी की महता) बताते हुये कहा कि शरीर एवं आत्मा के बिना जीवन संभव नहीं है। इसीलिये जीवन को होश पूर्वक जीना चाहिये। अंतः मैं संस्था प्रधान एवं कॉलेज समिति के सदस्यों ने कलाकार को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।

परम गज्जर की एकल चित्र प्रदर्शनी कल 19 अक्टूबर से

स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं गुजरात स्टेट ललित कला अकादमी के सहयोग से वड़ोदरा गुजरात के प्रसिद्ध चित्रकार परम गज्जर की 40 कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 19 से 23 अक्टूबर 2024 तक स्थानीय आकृति आर्ट गैलेरी में किया जा रहा है।

जानकारी देते हुये संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कल दिनांक 19 अक्टूबर ’’शनिवार’’ को सांय 4 बजे वकील कोलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में पद्मश्री जानकीलाल भांड, विधायक अशोक कोठारी, त्रिलोकचन्द छाबड़ा, लक्ष्मीनारायण डाड, गोवर्धन सिंह पंवार, मंजू मिश्रा, ममता मोदानी, डॉ. मनीष रंजन, गोपाल आचार्य, दिव्या बांगड़, डॉ. अनिल त्रिपाठी, अतुल पंडिया के कर कमलों द्वारा होगा।

Similar News