उन्नत पशुपालन कर बने आत्मनिर्भर-डॉ. यादव

By :  vijay
Update: 2024-10-25 09:55 GMT


भीलवाड़ा  कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय जलवायु समुत्थान कृषि में नवप्रवर्तन निक्रा परियोजनान्तर्गत सुवाणा पंचायत समिति के गाँव ढ़ोलीखेड़ा में पशु स्वास्थ्य और आवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने निक्रा परियोजनान्तर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई खेती के साथ-साथ उन्नत पशुपालन द्वारा आत्मनिर्भर बन कर आजीविका सुरक्षित कर सकते है। डॉ. यादव ने पशुपालन हेतु गाय एवं बकरियों की उन्नत नस्लें, आवास एवं आहार प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी देते हुए पशुओं में होने वाले प्रमुख रोग और रोगोपचार की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में स्वच्छ दूध उत्पादन के साथ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन द्वारा आय बढ़ाने का सुझाव दिया।

वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय विश्नोई ने निक्रा परियोजनान्तर्गत स्थापित इकाईयों के बारे में जानकारी देते हुए रबी फसल हेतु उन्नत बीज, बीजोपचार, खरपतवार एवं सिंचाई प्रबन्धन की जानकारी दी। कार्यक्रम में 35 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।  

Similar News