ओडिसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष की प्रस्तुति से छात्र-छात्राऐं मंत्रमुग्ध

By :  vijay
Update: 2025-02-24 12:51 GMT

भीलवाड़ा -स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग जिले के ग्रामीण व शहरी सरकारी विद्यालयों में वर्कशॉप ड्रेमो कार्यक्रम के तहत आज विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष की प्रथम प्रस्तुति 10 बजे रा.उ.मा.वि. भोली एवं द्वितीय प्रस्तुति 11.30 बजे रा.उ.प्रा.वि. दातांजती में हुई।

जानकारी देते हुए कैलाश पालिया ने बताया कि प्रज्ञा घोष ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना ’’नमामी गजानन’’ से करते हुये भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराते हुये भगवान जगन्नाथ के मंदिर में होने वाले ’’महारी’’ नृत्य के इतिहास को समझाते हुये भगवान विष्णु के दशावतारों में मत्स्य, कुर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध, कलकी, अवतारों के क्रम एवं इतिहास की जीवन्त प्रस्तुति से छात्र-छात्राऐं मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हमीरगढ़, उपखण्ड अधिकारी नेहा छीपा थी। अतः में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान ने कलाकार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

कलाकार अन्नु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 25.02.2025 को प्रज्ञा घोष की प्रथम प्रस्तुति 10 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास्त्रीनगर एवं द्वितीय प्रस्तुति 11 बजे रा.उ.मा.वि. हाउसिंग बोर्ड में होगी।

Similar News