विकसित भारत संकल्प कार्यशाला का आयोजन आसींद नगर में आयोजित हुआ।

By :  vijay
Update: 2025-06-12 18:19 GMT
विकसित भारत संकल्प कार्यशाला का आयोजन आसींद नगर में आयोजित हुआ।
  • whatsapp icon

आसींद मंजूर आसींद|आसींद नगर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश निर्देशानुसार नगर मंडल आसींद में संकल्प से सिद्धि तक एवं विकसित भारत संकल्प कार्यशाला का आयोजन विधायक जबर सिंह सांखला मंडल प्रभारी सुरेश चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू आसीन्द नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष पर प्रदेश निर्देशानुसार मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य लेना है साथ ही जिस प्रकार केंद्र की सरकार देशहित में जो निर्णय ले रही है वो हम सभी के लिये गर्व का विषय है। देश की जनता आगे भी मोदी सरकार के साथ रहेगी।

मुख्य वक्ता सुरेश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हम सब कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत निम है ।

नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

इस मोके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत नगर उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह चुंडावत, कैलाश तोषनीवाल, श्रवण लाल गुर्जर, रामेश्वर माली, महामंत्री श्रवण लाल साहू, महिला मोर्चा जिला सदस्य कैलाश कंवर देथा, प्रहलाद राय शर्मा, नगर मंत्री लीला वैष्णव, गोरी डांगी, महिला मोर्चा कृष्णा डांगी, पूर्व उपाध्यक्ष चुन्नी लाल सिंधी, चुन्नी लाल खटीक, शिवपाल जीनगर, पार्षद कालूराम गुर्जर, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश पहाड़िया, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश कुमावत, सुरज सिंह सोलंकी, सुनील छिपा, संदीप टेलर, संपत साहू, शंकर लाल सेन आदि उपस्थित थे।

Similar News