हजरत शाह मुहम्मद अब्दुल कय्यूम का तीन रोजा 92 उर्स का हुआ समापन

By :  vijay
Update: 2026-03-29 14:40 GMT

आसींद मंजूर आसींद/आसींद कस्बे में बगीची वाली दरगाह के नाम से कोमी एकता की प्रतीक के रूप में मेवाड़ क्षेत्र के सूफी संत हज़रत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम रहमतुल्लाह अलैहे का 92 वा तीन रोजा सालाना उर्स आज कुल की रस्म के साथ सम्पन हुआ इस मौके सुबह महफिल खाने पर कुरान ख्वानी हुई बाद में बारी बारी से कव्वालों ने निस्बत के कलाम पेश कर महफिल में वाहवाही लूटी बाद में सभीबकव्वालों ने एक साथ बैठकर

हजरत अमीर खुसरो का कलाम पेश किया जिस पर लोग झूमते हुए नजर आए और जायरिनों पर गुलाब जल का छिड़काव कर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी। देखा जाए तो हजरत कय्यूम शाह बाबा के सभी धर्मों के मानने वाले शिष्य है जो इनके उर्स में भाग लेते हैं और देश में अमन चैन भाईचारे की मिशाल पेश करते हैं

Tags:    

Similar News