आसींद सवाई भोज महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

Update: 2026-03-21 09:41 GMT

आसींद (हलचल)। अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज में शनिवार को भगवान सवाई भोज महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महंत सुरेश दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ढोक लगाकर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए विशेष गौ-सेवा का आयोजन किया गया। गौशाला में गौ माताओं को गुड़, लापसी और हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया गया।

महंत सुरेश दास महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तनों से माहौल धर्ममय बना रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।

Tags:    

Similar News