आसीन्द नगर में 2 दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से
आसींद मंजूर| भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने बताया कि भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान आसीन्द में रॉयल वाटिका में कार्यशाला आयोजित की जाएगी ।
जिसमें भाजपा आसीन्द विधायक जब्बर सिंह जी साँखला, प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता एडवोकेट उम्मेद सिंह राठौड़, दूसरे सत्र में अमित सारस्वत सोशल मीडिया सरल ऐप्स नमो एप्स की जानकारी देंगे। अगले दिन भी प्रदेश एवं जिले से पदाधिकारी सत्र लेने इस कार्यशाला में पहुंचेंगे।
वर्ग प्रभारी गोपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। दिनाँक 14 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा।
कार्यशाला में प्रशिक्षण मण्डल टोली मोर्चा अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक सह संयोजक , बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, पार्षद, पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।