आसींद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष संगोष्ठी

Update: 2026-03-07 10:24 GMT

भीलवाड़ा/आसींद (हलचल)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आसींद कस्बे में जैन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक गरिमामय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जैन साध्वियों के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर गहन मंथन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसींद थानाधिकारी (सीआई) श्रीमती श्रद्धा पांचोली ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग पूर्णतः महिला सशक्तिकरण का है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमें मातृशक्ति को मानसिक और सामाजिक रूप से अधिक से अधिक मजबूत बनाना होगा। आज कानून भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।"

विशिष्ट अतिथि के रूप में आसींद थाने में तैनात काउंसलर जमना कुमावत ने भी विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा और समाज के हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए, तभी एक आदर्श समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज की महिलाओं सहित कस्बे की गणमान्य मातृशक्ति उपस्थित रही।

Tags:    

Similar News