आसींद मंजूर आसींद/ आसींद कस्बे में आज थाना परिसर में आसींद पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने आसींद सीआई श्रीमती श्रद्धा पंचोरी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली और आगामी धार्मिक पर्वों के आयोजन को लेकर सीएलजी सदस्यों से चर्चा की वही मीडिया से रूबरू होते हुए आसींद पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया की कस्बे में जो आगामी धार्मिक पर्व आने वाले हैं सभी से अपील है की इन पर्वों को आपसी भाई चारे के साथ में मिल जुल कर मनाए और और भाई चारे की मिशाल पेश करे, बैठक सीआई श्रद्धा पंचोरी ने सीएलजी सदस्यों को बताया की कस्बे में कानून व्यवस्था को मजबूत करना मेरा पहला लक्ष्य है सीएलजी सदस्यों का भी दायित्व है की कोई भी अनजान व्यक्ति कस्बे में घूमते हुए दिखे उसकी तत्काल सूचना पुलिस थाने पर दे ताकि अगर समय पर पुलिस को सूचित करें तो कस्बे में किसी भी प्रकार की कई घटना नहीं होगी, विशेषकर महिलाओ को भी आह्वान किया गया अगर आप भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाए तो अपने गहनों की पहले हिफाजत खुद करे ताकि आपके साथ कोई अनहोनी घटना नहीं होगी साथ ही आपके साथ 24घंटे पुलिस आपकी सेवा में निरन्तर उपलब्ध है