आज ब्रज में होरी रे रसिया' के जयकारों के साथ महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

Update: 2026-02-27 11:21 GMT

आसींद (मंजूर) | रंगों के त्योहार होली की आहट के साथ ही आसींद कस्बे में फाग का रंग चढ़ने लगा है। शुक्रवार को कस्बे में महिलाओं द्वारा पारंपरिक फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरा माहौल भक्ति और उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया।

भजनों की स्वर लहरियों और ढोलक की थाप

फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने ढोलक की मधुर थाप पर फागुन के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। 'आज ब्रज में होरी रे रसिया' जैसे सुप्रसिद्ध भजनों पर महिलाएं जमकर झूमीं। राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति से ओत-प्रोत भजनों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

ठाकुर जी के संग खेली फूलों की होली

उत्सव का मुख्य आकर्षण ठाकुर जी के साथ खेली गई फूलों की होली रही। महिलाओं ने भगवान को गुलाल अर्पित करने के साथ ही फूलों की वर्षा कर फाग का आनंद लिया। इस दौरान पूरा परिसर अबीर-गुलाल और फूलों की खुशबू से महक उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

Similar News