हिंदुस्तान जिंक की अनियमितता की जांच व स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की विधायक साँखला ने रखी मांग
आसींद मंजूर आसींद _ मौजूदा विधान सभा के बजट सत्र में आसींद हुरड़ा भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला के अगुचा में संचालित हिंदुस्तान जिंक पर अनियमिता के चलते दोषी जिंक के अधिकारियों और प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करने और अनियमिता की जांच करने की मांग रखी है।
भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि विधानसभा में विधायक जब्बर सिंह साँखला ने नियम 295 के अंतर्गत बताया कि विधानसभा आसींद में स्थित आगूचा में हिंदुस्तान जिंक का माइनिंग प्लांट है जिसमें कई तरह की अनियमितताएं है जिसकी तरफ सरकार या जिम्मेदार अधिकारीयों का ध्यान नहीं जाता है जिससे वहां कई तरह के हादसे होते हैं और कई लोगों की जाने चली जाती है और कुछ पैसे देकर समझौता कर लिया जाता है इससे पूरे क्षेत्र में लोगों में रोष है तथा स्थानीय लोगों को भी रोजगार नहीं दिया जाता है क्षेत्र में इतना बड़ा प्लांट होने के बावजूद बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है जबकि इस प्लांट से आसपास के किसानों की खेती बेकार हो गई है इस तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं देती है जिससे वहां के किसानों तथा स्थानीय लोगों में भारी रोष हैl अब इसी कंपनी में कोई नया प्लांट आ रहा है जिसमें रायला की तरफ से हाई टेंशन लाइन लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें किसानों के खेतों में टावर पोल लगाकर लाईन ले जाने की तैयारी चल रही है जिससे वहां के किसानों में काफी रोष है क्यों कि इस कंपनी की दादा गिरी और गुंडा गर्दी से वहां की जनता तथा स्थानीय बेरोजगार पहले से ही परेशान हैं और अब यह हाई टेंशन लाइन के पोल खेतों में खड़े करके लाइन लेजाएंगे तो वहां एक बहुत बड़ा आंदोलन हो सकता है। अत सरकार से निवेदन है कि इस माइंस में जो भी नियमों की अन देखी हो रही है जैसे कि अवैध खनन,पर्यावरण,नए प्लांट की स्वीकृति,उसमें क्या क्या noc इनको मिली है, और स्थानीय लोगों को कितने प्रतिशत लोगों को नौकरी देंगे,तथा ऐसे कई पॉइंट्स हैं जिनके नियमों की अन देखी कि जारही है। जिसकी एक कमेटी बना कर इन सभी बातों की जांच हो ओर उस कमेटी में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी रखा जाए और वहां के किसानों को विश्वास में लेकर उनको उचित मुआवजा देकर ही वो हाई टेंशन लाइन की फिजीबिलिटी मिले जिससे वहां के लोगों में जो रोष है वो कम हो सके और सरकार के प्रति भी आम लोगों का भरोसा बना रहे। तथा कोई अनियमितता पाई जाती है तो लापरवाह अधिकारीयों के तथा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने बात की।