मुमुक्षु शीतल सोलंकी की दीक्षा 22 को कमोल में

Update: 2026-02-16 11:28 GMT

 आसींद रागी से वैरागी और वैरागी से वितरागी का सफर करने जा रही शीतल चंदन सोलंकी आगामी 22 फरवरी रविवार को गुरु भगवन्तों की निश्रा में कमोल (उदयपुर) में दीक्षा अंगीकार कर दक्षिण चंद्रिका महासाध्वी संयम लता म. सा. की निश्रा में संयम पथ पर चलेगी।

संयम स्वरूप का सुंदर रूप धारण करने जा रही सोलंकी परिवार की सुपुत्री शीतल सोलंकी पिछले 11 वर्ष से वैराग्य काल में है। मुमुक्षु शीतल का जन्म बोइसर( मुंबई) में 30 अक्टूबर 1990 को मंजू चंदन सोलंकी परिवार में हुआ, व्यवहारिक शिक्षा बीकॉम तक की एवं धार्मिक शिक्षा में अपने श्रावक - श्रमण प्रतिक्रमण, दशवैकालिक सूत्र के चार अध्ययन, पुच्छीस्सण, उत्तराध्ययन सूत्र के कुछ अध्ययन, सुख विपाक सूत्र, बड़ी साधु वंदना, लघु साधु वंदना, मेरी भावना सहित अनेक स्तोत्र छंद, थोकड़े कंठस्थ कर रखे हैं। 3 वर्षीतप (एकासन के) अठाई तप, तेले तप सहित अनेक तप किए हुए हैं।

वैराग्य काल में करीब 7000 किलोमीटर की पदयात्रा, अनेक सामायिक चारित्र की आराधना,ध्यान एवं मौन साधना आदि संपन्न की है।

मुमुक्षु शीतल के दीक्षा निमित्त 18 फरवरी को प्रातः 7:15 बजे से पाट बिठाई एवं गुरुदेव बधाई दोपहर में चौबीसी 19 फरवरी को प्रातः 9:15 बजे से महामंगलकारी अनुष्ठान, केसर घुटाई और हल्दी प्रातः 11 बजे फले चूंदड़ी, चौबीसी रात्रि 7 बजे बिंदोली 20 फरवरी को प्रातः 10 बजे तुला दान दोपहर 2 बजे मेहंदी रस्म, चौबीसी रात्रि 8 बजे भक्ति संध्या एवं माता-पिता वधावना 21 फरवरी को प्रातः 9 बजे संयम शोभा यात्रा 11 बजे केसर छांटना दोपहर 2 बजे संयम मायरा रात्रि 8 बजे भक्ति संध्या, रक्षाबंधन अभिनंदन एवं विदाई समारोह 22 फरवरी को प्रातः7:15 बजे वृहदथाल एवं गृह त्याग दोपहर 12:15 बजे दक्षिण भूषण आगम ज्ञाता जैन मार्तंड उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि (प्रथम) दीक्षा प्रदान करेंगे एवं मधुर वक्ता जिनेंद्र मुनि, उपाध्याय रमेश मुनि (शास्त्री) प्रवर्तक विजय मुनि, मेवाड़ भास्कर कोमल मुनि ,दक्षिण चंद्रिका महासाध्वी डॉ. संयम लता, मेवाड़ सिंहनी उप प्रवर्तिनी शांता कंवर ,सुप्रभाजी,सहित अनेक संत -साध्वी का मुमुक्षु को आशीर्वाद प्रदान होगा। इस भव्य दीक्षा समारोह में विभिन्न प्रांतो से हजारों श्रावक श्राविकाएं भाग लेंगे।

Similar News