आसींद खारी बांध की नहरों का 10 करोड़ से कायाकल्प व नगर पालिका आसीन्द भवन के 5 करोड़ व डी से सी केटेगरी

Update: 2026-02-11 12:02 GMT

 आसींद मंजूर आसींद/ राज्य के बजट घोषणा में आसींद को दो बड़ी सौगात मिली है। आसींद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि 16 वी विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जब्बर सिंह साँखला की मांग पर बजट घोषणा में आसींद विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगातें मिली हैं। क्षेत्र में किसानों की कृषि व्यवस्था को मजबूती देते हुवे खारी बांध की नहरों का होगा जीर्णोद्धार (₹10 करोड़ का बजट) आसींद क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले खारी बांध की मुख्य नहरों के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से नहरों की जर्जर हालत के कारण किसानों के पानी के रिसाव और टेल (अंतिम छोर) तक पानी न पहुँचने की समस्या बनी हुई थी। इस जीर्णोद्धार से हजारों हेक्टेयर भूमि को सुचारू सिंचाई मिल सकेगी और पानी की बर्बादी रुकेगी।

वही शहरी प्रशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जिससे आसींद नगर पालिका को डी से सी श्रेणी में क्रमोन्नत होने से नगरवासियों में खुशी की लहर तथा श्रेणी बढ़ने से अब नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए अधिक बजट मिलेगा, प्रशासनिक अधिकारियों के नए पद सृजित होंगे और शहर की सफाई व बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा। नगर पालिका के नवीन भवन हेतु 5 करोड़ की राशि जारी।

विस्तार और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए नगर पालिका के नए आधुनिक भवन निर्माण की भी घोषणा की गई है। इससे आमजन को एक ही छत के नीचे सभी नगरीय सुविधाएं बेहतर वातावरण में मिल सकेंगी।

इन बड़ी घोषणाओं के बाद आसीन्द क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक जब्बर सिंह सांखला का गर्मजोशी से आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं और आम जनता का कहना है कि विधायक के पुरजोर प्रयासों से ही आसींद को बजट में यह प्राथमिकता मिली है। विधायक सांखला ने कहा कि उनका लक्ष्य आसींद को विकास की मुख्यधारा में सबसे आगे ले जाना है।

Similar News