पालिका प्रशासन ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह रहे मौजूद
आसींद मंजूर / आसींद पालिका बोर्ड का कार्यकाल खत्म होते ही पालिका प्रशासन हरकत में आया है और आसींद के मुख्य बाजारों में फैले अतिक्रमण पर कार्रवाई को अंजाम दिया है वही इस अतिक्रमण हटाने को लेकर आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह आसींद सीआई श्रीमती श्रद्धा पंचोरी पालिका अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत बड़ी संख्या है आसींद थाने के जाप्ते सहित पालिका के कर्मचारियों ने बाजारों में घूमकर दुकानों के आगे पड़े अतिक्रमण और गांधी चौक में हाथ ठेलो के अतिक्रमण को हटाया और लोगों को हिदायत दी की अगर पुनः अतिक्रमण पाया जाता हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी