जीवन की बुराइयां शिव पर अर्पण करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है _ब्रह्मा कुमारी जमना दीदी

Update: 2026-02-14 12:38 GMT

आसींद मंजूर आसींद _ आसींद कस्बे में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव ज्योति भवन आसींद में 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व कहीं आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए हैं यह पर्व सभी पर्व में महान और श्रेष्ठ है क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार महापर्व है ब्रह्माकुमारी जमुना दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया महाशिवरात्रि पर्व पर हम शिवालयों में अक- धतूरा ,भांग ,आदि अर्पित करते हैं इसके पीछे आध्यात्मिक रहस्य यह है की जीवन में जो काटो के समान बुराइयां है गलत आदतें हैं गलत संस्कार है कांटों के समान बोल गलत बोल - सोच को आज के दिन शिव पर अर्पण कर मुक्त हो जाए हम दुनिया में देखते हैं कि दान की गई वस्तु वापस नहीं ली जाती है इसी तरह परमात्मा पर आज के दिन अपने जीवन की कोई एक बुराई जो हमें आगे बढ़ने से रोक रही है सफलता में बाधक है उसे शिव को सौंप कर मुक्त हो जाए अपने जीवन की समस्याएं बोझ उन्हें सौंप दें फिर आपकी जिम्मेदारी परमात्मा की हो जाएगी एक बच्चे का हाथ जब उसके पिता पकड़ कर चलते हैं तो वह निश्चित रहता है इसी तरह हम भी यदि खुद को परमात्मा को सौंपकर जीवन में चलते हैं तो सदा निश्चिंत रहते हैं परमपिता शिव इस धरा पर अवतरित होकर हम सभी विश्व की मनुष्य आत्मा को सहज राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं परमात्मा आह्वान करते हैं मेरे बच्चों तुम मुझ पर अपनी बुराईयों को अर्पण कर दो अपने बुरे विचार भावनाएं गलत आदतें शिव पर अर्पण करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है अपने अंदर के अंधकार को मीठा कर जीवन में ज्ञान की ज्योत जगाये धर्म का आचरण ड्रेस पहनने से नहीं बन जाता उसे जीवन चरित्र में उतरना होगा जिसे हम युगो- युगो से पुकार रहे थे जिसके तलाश में हमने वर्षों तक जप -तप और यज्ञ किए हैं आज वही भगवान इस धरा पर पुनः अवतरित हो चुके हैंअपने पांच खोटे सिक्के अर्थात काम क्रोध लोभ मोह अहंकार को प्रभु अर्पण कर रोज ईश्वर के दर पर एक बार आना अर्थात भगवान के घर में एक बार जरूर आना ब्रह्माकुमारी सरला बहन ने सभी भाई बहनों को प्रतिज्ञाएं करवाई विशेष शिव भोलेनाथ को भोग लगाया एवं चैतन्य झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दीप प्रचलित कर किया गया कहीं भाई बहन है उपस्थित रहे हैं

Similar News