स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में विधायक सांखला ने छात्राओं को साइकिल वितरित की

Update: 2026-02-07 12:57 GMT

आसींद मंजूर आसींद/ आसींद उपखंड क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद में आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जब्बर सिंह सांखला के हाथों कक्षा 9 की बालिकाओं को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के चलते विद्यालय की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने बताया की आज शैक्षणिक सत्र 2025 26 में राजस्थान सरकार की लाभकारी योजना के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 9 की 13 बालिकाओं को विधायक जब्बर सिंह सांखला के कर कमलों से साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सांखला ने बालिकाओं को अपने माता-पिता की महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए अच्छी पढ़ाई करने की नसिहत दी। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा पर जोर देने की बात कही जिससे आगे चलकर लड़कियां अपने पैरों पर खड़े होकर के अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके। विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए कहां साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षा में किया जा रहे नवाचार के प्रयास के बारे में बताया। आज इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रधानाचार्य कुमावत ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सजग रहकर अपने प्रत्येक प्रश्न का उत्तर सटीक तरीके से देने के लिए तथा कॉलेज जीवन में एकाग्र होकर पढ़ाई करने के लिए कहा और जल्दी से जल्दी अपना कोई करियर सुनिश्चित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शिव दर्शन सिंह खींची ने विद्यार्थियों को अच्छी संगत के बारे में बताया तथा गलत संगत से बचने के लिए सावधान किया। पूर्व शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण टेलर ने विद्यार्थियों को जल्दी ही आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। कोई भी एक स्किल विकसित कर अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए कहां। कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह कृष्णावत और विद्यार्थी ने किया जबकि साइकिल वितरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग देवेंद्र सिंह तंवर द्वारा की गई। उपप्रधानाचार्य डॉ विकास टेलर मैं मोबाइल से दूर रहने के लिए कहा इसमें केवल शिक्षा से संबंधित जानकारी ही देखें। इस अवसर पर विद्यालय के रामस्वरूप जोशी, किशोर कुमार, ओमप्रकाश बैरवा, सुरेश चंद्र पुरोहित और महबूब अली ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विक्रम सिंह चुंडावत नगर पालिका उपाध्यक्ष, मिट्ठू सिंह राठौड़ पूर्व प्रधानाचार्य, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ के सुमन कुमारी छापोला, महिपाल सिंह मीणा, महावीर प्रसाद रेगर, ओमप्रकाश जाट, संपत लाल जाट, दिनेश कुमार मीणा, सोराज मेघवंशी, संजय कुमार, राम सिंह, राम लाल राव, धर्मा मीणा, प्रकाश बलाई, प्रियंका कुमावत, आस्था जैन, आकांक्षा भाटी, सुनील कुमार सेन, अनिल कुमार सेन, हीना भाटी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Similar News