कटारिया खेड़ा विद्यालय और चीड़ खेड़ा श्मशान घाट को लेकर विधायक से हुई चर्चा, मरम्मत व विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई राशि

Update: 2025-09-20 11:19 GMT

बागोर। कटारिया खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और चीड़ खेड़ा बाड़ा गांव के श्मशान घाट की समस्याओं को लेकर पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल ने नाथडियास स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक लादू लाल पितलिया से मुलाकात की और वार्ता की।

प्रकाश चंद्र ने चीड़ खेड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले बाड़ा गांव में श्मशान घाट की वर्तमान स्थिति से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गांव में श्मशान घाट के लिए जगह तो निर्धारित है, लेकिन अब तक वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही कटारिया खेड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति को भी गंभीरता से उठाया गया। पत्रकार ने बताया कि हाल ही की बारिशों के कारण विद्यालय की दीवारें और छज्जे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। खिड़कियों और दरवाजों में सीलन आ गई है। समय पर मरम्मत नहीं होने की स्थिति में यह भवन कभी भी बड़ा हादसा निमंत्रण दे सकता है।

इन दोनों मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए विधायक लादू लाल पितलिया ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की मरम्मत के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार करवाकर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।

श्मशान घाट के निर्माण के लिए विधायक ने सराय निर्माण हेतु 4 लाख रुपये और टिन शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, कुल 6 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही डिजायर भी निकाली गई है, जिससे कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।



Similar News