टीम इंडिया सहित अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों के बल्ले संवारता है भटेड़ा का 'बैट सर्जन' घनश्याम, अभिषेक शर्मा भी कर चुके हैं तारीफ
भटेड़ा दिनेश कुमार सुवालका, : भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बैटिंग के पीछे अब जयपुर का एक अनोखा नाम जुड़ गया है। सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या तक, सबकी आक्रामक बल्लेबाजी का एक खास कनेक्शन जयपुर से है। यहाँ क्रिकेट बैट का एक ऐसा 'सर्जन' है, जो मैच से पहले बड़े-बड़े क्रिकेटर्स के बल्लों की 'सर्जरी' कर उन्हें परफेक्ट बनाता है।
मूल रूप से छोटे से गांव भटेड़ा के रहने वाले घनश्याम तेली जयपुर में न केवल टीम इंडिया, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गज बल्लेबाजों के बल्लों को संवारने का काम कर रहे हैं। हाल ही में शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस 'बैट सर्जन' घनश्याम के काम की जमकर तारीफ कर चुके हैं।
क्रिकेट की आधुनिक दुनिया में अब सिर्फ खिलाड़ी की फिटनेस या तकनीक ही नहीं, बल्कि उनके उपकरण (इक्विपमेंट) भी मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं। भटेड़ा के घनश्याम तेली जयपुर में बल्लेबाजों के बल्लों की ऐसी बारीकी से मरम्मत और सुधार करते हैं कि उनका बैलेंस, स्वीट स्पॉट और पावर हिटिंग क्षमता पहले से कहीं बेहतर हो जाती है। वे बल्ले की ग्रिप, एज, वजन और प्रेसिंग पर इतनी सटीकता से काम करते हैं कि बल्लेबाज जब मैदान पर उतरता है, तो उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.