गैस सिलेंडरों से भरा टेंपो पलटा, मची अफरा-तफरी

Update: 2026-03-28 06:52 GMT

भीलवाड़ा। शहर के पुर रोड स्थित बिलिया क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंडेन गैस की टंकियों से भरा एक लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद टेंपो में लदे दर्जनों सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिलिया के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा भिड़ा और पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी सिलेंडर में लीकेज नहीं हुआ और न ही कोई बड़ी आग लगी, अन्यथा घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में भीषण हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को सुरक्षित हटाकर किनारे किया गया और यातायात सुचारू कराया गया। 

Tags:    

Similar News